Skip to main content

जस्टिस मार्कंडेय काटजू का दावा: जस्टिस सीकरी ने आलोक वर्मा मामले पर क्यों दिया PM मोदी का साथ

आलोक वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस काटजू ने उन कारणों को बताया है, जिसकी वजह से जस्टिस सीकरी को मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध के बाद पीएम मोदी के निर्णय का समर्थन करना पड़ा.

 SHARE
ईमेल करें
टिप्पणियां
जस्टिस मार्कंडेय काटजू का दावा: जस्टिस सीकरी ने आलोक वर्मा मामले पर क्यों दिया PM मोदी का साथ
आलोक वर्मा को हटाए जाने को लेकर जस्टिस सीकरी के माध्यम से जस्टिस काटजू का खुलासा
नई दिल्ली: 
पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की सेलेक्सन कमेटी द्वारा 2-1 के फैसले से आलोक वर्मा को सीबीआई डारेक्टर के पद से हटाए जाने के बाद मामला और भी गहराता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने उन कारणों को बताया है, जिसकी वजह से जस्टिस सीकरी को मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध के बाद पीएम मोदी के निर्णय का समर्थन करना पड़ा. बता दें कि आलोक वर्मा को हटाने वाली सलेक्शन कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सीजेआई के प्रतिनिधि के तौरपर जस्टिस एके सीकरी शामिल थे. बता दें कि आलोक वर्मा ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और इस मसले पर अब सियासत गर्म है.
इस मामले पर जस्टिस काटजू ने 10 जनवरी को एक फेसबुक पोस्ट लिखा- 'आलोक वर्मा को प्रधान मंत्री, मल्लिकार्जुन खड़गे (विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए) और न्यायमूर्ति ए.के. सिकरी (CJI के प्रतिनिधि) की एक समिति द्वारा सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया गया है. पीएम और जस्टिस सीकरी ने उन्हें हटाने का फैसला किया, जबकि खड़गे ने इसका विरोध किया. इस सिलसिले में मुझे रिश्तेदारों और दोस्तों से जस्टिस सीकरी के बारे में पूछताछ के लिए कई टेलीफोन कॉल आए, क्योंकि जाहिर तौर पर यह उनकी राय थी जो निर्णायक थी, और यही मैंने उन्हें बताया.'

'मैं जस्टिस सीकरी को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि मैं दिल्ली उच्च न्यायालय में उनका मुख्य न्यायाधीश था और मैं उनकी ईमानदारी की गारंटी ले सकता हूं. उन्होंने तब तक निर्णय नहीं लिया होगा, जब तक उन्हें आलोक वर्मा के खिलाफ रिकॉर्ड में कुछ मजबूत तथ्य नहीं मिले होंगे. वह तथ्य क्या हैं मुझे नहीं पता. लेकिन मैं जस्टिस सीकरी को जानता हूं, और व्यक्तिगत तौर पर कह सकता हूं कि वह किसी से भी प्रभावित नहीं हो सकते. जो भी उनके बारे में कहा जा रहा है वह गलत और अनुचित है.'
आलोक वर्मा पर सेलेक्शन कमेटी के दो-एक के फैसले के बाद जस्टिस काटजू ने जस्टिस सीकरी के हवाले से एक और फेसबुक पोस्ट किया और आलोक वर्मा को हटाए जाने के कारणों का खुलासा किया है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने पोस्ट में लिखा है कि जब सेलेक्शन कमेटी ने आलोक वर्मा को हटाया, तो मैंने एक फेसबुक पोस्ट किया था. बहुत से लोगों ने मुझे फोन कर इस बात पर सवाल उठाया कि आलोक वर्मा को अपनी सफाई रखने का मौका आखिर क्यों नहीं दिया गया. इस कारण मैंने जस्टिस सीकरी से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में आलोक वर्मा मामले में हुए फैसले के पीछे के कारण सामने आए, जिन्हें जस्टिस सीकरी की अनुमति से मैं फेसबुक पर पोस्ट कर रहा हूं. 
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू का मानना है कि जस्टिस सीकरी के पास PM मोदी के फैसले से सहमत होने के कई कारण थे.
VIDEO: सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को हटाया गया​

Comments

the best news

With SA President Cyril Ramaphosa's presence at Republic Day, India consolidates ties with African continent KNOWLEDGE SIR    India invites SA prez Cyril Ramaphosa on 70th Republic Day  First lady of SA Tshepo Motsepe, President of SA Cyril Ramaphosa, Indian President Ramnath Kovind, first lady Savita Kovind and Narendra Modi The visit of South African President  Cyril Ramaphosa's  comes even as New Delhi tries to increase engagement with the continent where China has made rapid strides.   Ramaphosa, along with his wife and First lady of SA, Tshepo Motsepe, arrived in New Delhi on January 25.  It's the 11th time an African leader has been called at  India's Republic Day since 1950. In 1971, India invited the then President of Tanzania Julius Nyerere as the chief guest. He was the first African leader to be at present during India's Republic Day.  Before 2019, it was in 2002 when India invited an African leader...
Mozart's The Magic Flute enchants Vienna knowledge sir  By knowlede sir.    •  last updated:  27/12/2018 Mozart's enchanting fairytale The Magic Flute returns to the  Staatsoper  in Vienna for the festive season. With heros and heroines, villains and comic characters, Mozart's final opera is one of his most beloved works. French tenor  Benjamin Bernheim  plays prince Tamino. For him, The Magic Flute is a coming-of-age tale. "It is a very tender way of looking at passing from one stage of someone's life to another. Whether it's Papageno, Tamino, Pamina; they all learn something. "There are some things in The Magic Flute which are really quite brutal - racism and sexism are very, very present. "In all Mozart's operas there are problems. And, at the end of the opera, there is forgiveness, unions between people, between characters. The Magic Flute is timeless and I think will remain so ...
CBI court convicts NDFB chief Ranjan Daimary and 14 others in 2008 Assam serial blast case which killed 88 KNOWLEDGE SIR  The chief of the National Democratic Front of Bodoland (NDFB) Ranjan Daimary and 14 others were on Monday convicted by the CBI Special Court in the 2008 case of serial bomb blasts in Assam which had left 88 people dead. CBI Special Judge Aparesh Chakraborty convicted Daimary and 14 others under various sections of the IPC. The quantum of the judgement will be announced on Wednesday. Besides Daimary, the others convicted are George Bodo, B Tharai, Raju Sarkar, Nilim Daimary, Anchai Bodo, Indra Brahma, Loko Basumatary, Khargeswar Basumatary, Prabhat Bodo, Jayanta Bodo, Ajay Basumatary, Mridul Goyary, Mathuram Brahma and Rajen Goyary. The serial blasts were triggered by the NDFB on October 30, 2008, in Guwahati, Kokrajhar, Bongaigaon, and Barpeta, killing 88 people and injuring more than 500. National Democratic Front of Bodoland ...